देहरादून लालटेन यात्रा के बाद कांग्रेस उत्तराखंड में भाजपा को घेरने की नयी रणनिति पर काम कर रही हैं। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरने का ऐलान किया हैं। दरअसल कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों तथा फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाऐगा। यह विरोध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 1 मार्च प्रातः 1100 बजे देहरादून के गांधी पार्क में विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करने का दावा किया गया हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बताया कि एक ओर राज्य सरकार द्वारा गरीब जनता के आवागमन का साधन रोड़वेज की बसों के किराये, भवन कर, बिजली पानी के करों में वृद्धि कर मंहगाई बढ़ा रही है। वहीं दूसरी ओर फाॅरेस्ट गार्ड जैसे पदों पर भर्ती परीक्षा में घोटाले को अंजाम देकर प्रदेश के युवाओं से छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इन्हीं जन विरोधी व उत्तराखण्ड विरोधी नीतियों के खिलाफ 1 मार्च को गांधी पार्क में प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज करेगी। उन्होंने महानगर के सभी कांग्रेसजनों का आह्रवान किया है कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित फारेस्ट भर्ती में हुए घोटाले, राज्य में शराब को बढ़ावा देने की नीति व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान की कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आगामी एक मार्च रविवार को राजधानी देहरादून में गांधी पार्क में धरने के ऐलान किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य की सरकार ने राज्य के बेरोजगारों के साथ विश्वास घात किया है,पिछले तीन वर्षों में किसी भी विभाग में बेरोजगारों की भर्ती करना तो दूर की कौड़ी रही उल्टा फारेस्ट गार्ड भर्ती में भारी घोटाला करने के लिए प्रवेश परीक्षा में ही पेपर लीक करवा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में महंगाई से जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है और त्रिवेंद्र सरकार बजाय जनता को महंगाई से राहत देने के शराब की बिक्री बढ़ाने की सौगात दी रही है। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राज्य भर में जनसरोकारों के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक मार्च को गांधी पार्क के समक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में विशाल धरना प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।
उत्तराखंड में भाजपा को फिर से घेरने के लिए कांग्रेस ने बनायी नयी रणनिति

Recent Comments