रसोई गैस की कीमतों के बढ़ने पर सड़को पर कांग्रेस

रसोई गैस की कीमतों के बढ़ने पर सड़को पर कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरने के लिए सड़को पर उतरना शुरु कर दिया हैं। गुरुवार को कांग्रेस ने मंहगाई को लेकर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया। देहरादून सहित सभी जिला मुख्यालय पर यह प्रदर्शन किया गया। रसोई गैस की कीमतों में 150 रूपये की भारी वृद्धि के विरोध में प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर राजधानी देहरादून सहित सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में कांग्रेसजनों द्वारा केन्द्र की भाजपा नीत मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत देहरादून महानगर में महानगर कांगे्रस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ऐस्लेहाॅल चैक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेष कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेसजन मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऐस्लेहाॅल चैक की ओर गये जहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन के उपरान्त मोदी सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने वर्श 2020 में रसोई गैस सिलेण्डर के दाम दो बार बढ़ा दिये तथा इसबार 150 रूपये की भारी वृद्धि की गई है जो गरीब जनता के पेट पर लात मारने जैसा है। भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बाद लगातार मंहगाई की मार झेल रही गरीब जनता पर रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर केन्द्र सरकार ने गरीब के घर का चूल्हा बुझाने का काम किया है। कांग्र्रेसजनों ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने से पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता का षोशण कर रही जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दास्त नहीं करेगी तथा सड़कों पर उतर कर भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का विरोध करेगी।

Leave a Comment