तिरंगा यात्रा के के जरिए हरीश रावत करने जा रहे हैं यह बड़ा काम

तिरंगा यात्रा के के जरिए हरीश रावत करने जा रहे हैं यह बड़ा काम

लक्सर में आज भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ हाथो में तिरंगा लेकर ओर देशभगति के गीतों के साथ जोर शोर से की।यह यात्रा बालावाली तिराहे से ओवर ब्रिज ,हरिद्वार रोड,रुड़की तिराहा,से सुल्तानपुर,पहुंची।जगह जगह इस यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहा कि केंद्र सरकार बेरोजगार गरीबी आर्थिक हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपनी इन्हीं विफलताओं को छुपाने के लिए सरकार जनता का ध्यान इन महत्वपूर्ण मुद्दों से हटाकर दूसरों मुद्दों पर लगाने का प्रयास कर रही है। लालजी भाई देसाई शुक्रवार को कांग्रेस सेवादल की ओर से भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकाले जाने के अवसर पर लक्सर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।   कहा कि व्यवस्था को हटाकर कांग्रेस सेवादल सरकार की ओर से फैलाई जा रही है।वैमनस्यता को हटाकर भाईचारा सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने के लिए देशभर में 50 भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आयोजन करने जा रहा है। उत्तराखंड में इसकी शुरुआत लक्सर से हो रही है। लक्सर से देहरादून तक 75 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 70 वें जन्मदिवस पर इस 75 किलोमीटर पर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज देश में किसानों की हालत बड़ी ही खस्ता है। किसान के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।उन्हें उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है।   किसानों की गन्ना की बकाया धनराशि का भुगतान प्रतिमाह दिए। जाने की वकालत की कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य बड़े नेताओं ना आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का हर नेता व कार्यकर्ता पार्टी का सिपाही है। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी होने के सवाल को गलत बताया कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पुलवामा हमले के लिए सरकार को दोषी ठहराते हुए। कहा कि पुलवामा हमले में 45 जवानों की शहादत हुई है। जिसके पीछे केंद्र सरकार की साजिश रही है। उन्होंने पुलवामा हमले के शहीदों की शहादत की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किए जाने एवं निष्पक्ष जांच किए जाने की वकालत की उन्होंने कहा कि हमले के दौरान कितने पुलिस अधिकारी आतंकियों से मिले हुए थे।तथा जिस गाड़ी में आरडीएक्स आया हुआ था वह गाड़ी किसकी थी। इसका भी खुलासा होना चाहिए उन्होंने कहा कि हरीश रावत को अभी तक सूबे का चार बार मुख्यमंत्री होने चाहिए था। लेकिन इसके लिए पार्टी के ही कुछ नेता जिम्मेदार है। जिनके द्वारा हरीश रावत की टांग खिंचाई की गई। उन्होंने हरीश रावत को जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए। किसानों गरीबों एवं मजदूरों का मसीहा बताया कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने लक्सर में तिरंगा यात्रा से पूर्व पुलवामा में हुए हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए। उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ आयोजन हुआ। तत्पश्चात ध्वजारोहण लालजी देसाई ने किया सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सलामी दी। और राष्ट्र गान गाया।इस मौके पर काफी संख्या में कोंग्रेसियो ने भाग लिया।

Leave a Comment