देहरादून ब्यूरो। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब विधानसभा उत्तराखंड ने भी एक नयी पहल की हैं। विधानसभा में कार्यरत्त सभी महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही हैं। एक निजी सस्था के माध्यम से उन्हे प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। विधानसभा में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उन्हें आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने एक बड़ा कदम उठाया है जिसके तहत विधानसभा में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों की आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के लिए “मिशन फाइट बैक” संस्था के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधानसभा परिसर में आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने महिला कर्मचारियों की बैठक लेते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला आज किसी पर बोझ ना बन कर आत्मनिर्भर होकर जीवन जीना चाहती हैं। अग्रवाल ने कहा कि इस उद्देश्य से विधान सभा की सभी महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण जहॉ एक तरफ महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा वही कानून और अधिकारों की दी जाने वाली जानकारी उनका मनोबल बढ़ाएगी। महिला कर्मचारीयों ने इस पहल को कारगर बताते हुए इसकी तारीफ की। उन्होने इस तरह की पहल से महिलओं कर्मचारीयों के आत्मबल को मजबूती मिलेगी। उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे समाज में और भी मजबूती से खड़े हा पायेगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि रिटायर्ड कर्नल रोहित मिश्रा की मुहिम “मिशन फाइट बैक” के तहत विधानसभा परिसर में जल्द ही 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कि प्रत्येक दिन कार्यालय समय पर 1 घंटे महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ काउंसलिंग भी की जाएगी। अवगत करा दें कि विधानसभा परिसर में वर्तमान में 71 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं बैठक के दौरान सभी महिला कर्मचारियों ने परिसर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं प्रतिभाग करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी सहमति जतायी।
उत्तराखंड विधान सभा की महिलाओं के लिए की जा रही है नयी पहल,फिट है बॉस

Recent Comments