उत्तराखंड सहित देश के इलाकों में मौसम खेल सकता है आंख मिचौली

उत्तराखंड सहित देश के इलाकों में मौसम खेल सकता है आंख मिचौली

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश में आज से 4 दिन बारिश,बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है वही मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए है। वही राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। वही बता दे कि बुधवार देर रात से ही देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम रंग बदलने लगा और शाम होते-होते आसमान में बादल घिरने लगे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। जबकि, ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना है। शुक्रवार को भी मौसम के तेवर तल्ख रहने के आसार हैं। यही नहीं इसी खराब मौसम को देखते हुए गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के भी शुक्रवार तक चलने के आसार जताये जा रहे हैं। हांलाकि अभी तक इस खबर पर किसी तरह की कोई पुष्टी नहीं हो पायी हैं। बुधवार को ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आसपास ऊंची पहाडियों पर बर्फबारी हुई। हालांकि, निचले इलाकों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार देर रात से मौसम के और खराब होने की आशंका है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। बुधवार दोपहर तक प्रदेश में धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद आसमान में बादल छा गए। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की पहाडिय़ों के साथ ही हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का सिलसिला बना हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश में कई जगह बारिश हो सकती है। उत्तराखंड ही नहीं दिल्ली और एनसीआर में भी शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गयी हैं। माना ये जा रहा है कि देश के अधिकतम इलाकों में अगले दो दिन भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Comment